लखनऊ ब्यूरो
उत्तर प्रदेश में भागीदारी संकल्प मोर्चा की सरकार बनेगी और बिजली ,पानी ,शिक्षा, चिकित्सा सब फ्री कर दिया जाएगा- ओमप्रकाश राजभर
लखनऊ। सुभासपा की उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिलों में समीक्षा बैठक संपन्न हुई। कार्यक्रम के दौरान सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर ने सरकार पर तंज कसा और कहा कि प्रदेश अब लीडर से चलेगा लोडर से नही
सुभासपा कार्यकर्ताओं/पदाधिकारियों के साथ बैठक कर संगठन की समीक्षा किया और बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने के लिए सुभासपा राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर नें विभिन्न पदाधिकारियों को जिम्मेदारी दी।
अबकी बार शिक्षा वाली सरकार
अबकी बार रोजगार वाली सरकार
सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने आज पूरे उत्तर प्रदेश में अपने पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को समीक्षा बैठक करने के लिए कहा जिसमें बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने के लिए सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं को गुरु मंत्र दिया और नारा लगाते हुए बोले कि, अबकी बार शिक्षा वाली सरकार, अबकी बार रोजगार वाली सरकार, यह उत्तर प्रदेश अब लीडर से चलेगा लोडर से नहीं इसीलिए सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी द्वारा बनाया गया भागीदारी संकल्प मोर्चा अब लीडर पैदा कर रही है लोडर नहीं
उत्तर प्रदेश में बदहाल शिक्षा व्यवस्था स्वास्थ्य व्यवस्था बद से बदतर हो चुकी है ओमप्रकाश राजभर ने संबोधित करते हुए अपने पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को बोले कि 2022 में भागीदारी संकल्प मोर्चा की सरकार बनेगी और उत्तर प्रदेश में बिजली ,पानी ,शिक्षा, चिकित्सा सब फ्री कर दिया जाएगा और शराबबंदी पूर्ण रूप से कर दी जाएगी
No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।