इश्वर चन्द्र पटेल कुशीनगर
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बगहा से वाल्मीकिनगर रोड निर्माण का किया निरीक्षण
कुशीनगर, बगहा। बिहार के मुख्यमंत्री ने कहा इको टूरिज्म शब्द की शुरुआत सबसे पहले यही वाल्मीकिनगर से की है। बराबर आता रहा हूँ कम से कम साल में एक बार जरूर आता हूँ।
इतनी खूसूरत जगह है आप जाकर तो देखिए। यहां पहाड़ दिखेगा। जंगल दिखेगा, नदी दिखेगा। लोगो को वाल्मीकिनगर आने में सुविधा हो इसके लिए रोड बनानी जरूरी है। मुख्यमंत्री, लोग बस से आएंगे, निजी साधन से आएंगे जैसे भी आएंगे रोड ठीक होनी चाहिए। सीएम
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पहुचे बगहा। रोड मार्ग से वाल्मीकिनगर की ओर हुए रवाना। साथ मे है कैबिनेट मंत्री विजय कुमार चौधरी। मुख्यमंत्री ने कहा कि मैं पहले भी आता रहा हूँ। इसबार आने का मूल उद्देश्य है वाल्मीकिनगर जाने का रोड सुविधा जनक हो लोगो को आने में कोई परेशानी नही हो। पूरे जोश में दिखे मुख्यमंत्री उन्होंने कहा कि यह सड़क जंगल के बीच से गुजरती इसको रोक दिया गया है लेकिन यह बनाना चाहिए। यह कितना सुंदर जगह है जाकर देखिए। यह इको टूरिज्म का शब्द जो आया है वह कहा से आया है यही से सबसे पहले इसकी शुरुआत भी हमने यही वाल्मीकिनगर से किया हुई है । आज देखी धीरे धीरे विकास हो रहा है कितना कुछ बन गया है। विभागीय पदाधिकारी से पूरी वस्तु स्थिति को मैप पर देखकर आवश्यक निर्देश भी देते दिखे मुख्यमंत्री। बहुत जल्द जंगल से बाहर की ओर से होगा बाई पास का निर्माण।
No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।