राजित राम यादव बस्ती
बस्ती में सपाईयों की साइकिल रैली प्रदर्शन
बस्ती। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के आवाहन पर आज जनेश्वर मिश्र की जयंती पर आज जिले में जिलाध्यक्ष महेंद्र नाथ यादव के नेतृत्व में सदर हर्रैया भानपुर और रुधौली तहसील में सपाईयों ने साइकिल यात्रा निकाली साइकिल यात्रा के दौरान भारी मात्रा में पुलिस बल तैनात रहा,पुलिस सपाईयों को साइकिल यात्रा को लेकर जिले की सड़को की एक लेन को खाली करा दिया,जिलाध्यक्ष महेन्द्र नाथ यादव आज शास्त्री चौक से रेलवे स्टेशन तक हजारों कार्यकताओं ने साइकिल रैली निकाल कर सरकार विरोधी नारे बाजी की सरकार द्वारा लगातार बढ़ती महंगाई,लगातर बढ़ रहे पेट्रोल डीजल के दोनो में बढ़ोतरी महिलाओं पर बढ़ रहे अपराध,बेरोजगारी,काननू व्यवस्था को लेकर जिले में प्रदर्शन किया गया,इस दौरान सपाईयों ने अपने शरीर पर आजम खान के पोस्टर लगाकर उनकी रिहाई और सरकार द्वारा किये जा रहे उत्पीड़न को लेकर आज प्रदर्शन किया गया,
वहीँ समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष महेंद्र नाथ यादव ने मीडिया से बातचीत के दौरान बताया कि आज ये साइकिल यात्रा सरकार द्वारा लगातार हमारे वरिष्ठ नेता आजमखान को परेशान किया जा रहा है,सरकार अपना तानाशाही रवैया अपना रही है,आजमखान पर बकरी चोरी किताब चोरी,फर्जी मुकदमा लगाकर उनको जेल में डालने का काम की है,आज साइकिल चलाने का उद्देश्य हमारा येही है कि सरकार की जुल्म जयति के खिलाफ आज हम लोगो ने प्रदर्शन किया है,और आने वाली 2022 में समाजवादी पार्टी की सरकार बनाई जाए और इस भ्रष्टाचार और आतताई सरकार से जनता को मुक्त कराया जाए।
No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।