भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा करेंगे बूथ विजय अभियान का शुभारम्भ
मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ प्रयागराज, प्रदेश अध्यक्ष श्री स्वतंत्र देव सिंह लखनऊ, उपमुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य प्रयागराज, उपमुख्यमंत्री डा. दिनेश शर्मा गाजियाबाद, प्रदेश महामंत्री (संगठन) श्री सुनील बंसल लखनऊ से वर्चुअल माध्यम से राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जगत प्रकाश नड्डा जी द्वारा शुभारम्भ किये जा रहे बूथ विजय अभियान से जुडे़गें। इसके साथ ही प्रदेश सरकार के सभी मंत्री शक्ति केन्द्रों पर उपस्थित रहकर बूथ विजय अभियान का हिस्सा बनेगें। बूथ विजय अभियान के साथ ही पन्ना प्रमुख बनाने का अभियान भी प्रारम्भ होगा, जो 20 सितम्बर तक चलेगा।
बूथ समिति सत्यापन की प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद पार्टी बूथ विजय अभियान को प्रारम्भ कर रही है। मा. राष्ट्रीय अध्यक्ष द्वारा अभियान के शुभारम्भ के साथ अभेद्य बूथ संरचना से बूथ विजय की संकल्पना लेकर पार्टी कार्य प्रारम्भ करेगी।
पार्टी द्वारा कल से शुरू किये जा रहे बूथ विजय अभियान के अवसर पर प्रदेश के सभी 27700 शक्ति केन्द्रों से पार्टी कार्यकर्ताओं को जोड़ने के लिए पार्टी द्वारा व्यापक स्तर पर योजना रचना बनाई गई है। पार्टी के योजनानुसार कल बूथ विजय अभियान के शुभारम्भ के अवसर पर 15 लाख से अधिक पार्टी कार्यकर्ता शक्ति केन्द्रों पर उपस्थित रहकर मा. राष्ट्रीय अध्यक्ष जी द्वारा दिये जाने वाले उद्बोधन को सुनेगें।
No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।